Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भड़के आप पदाधिकारी


रुद्रपुर । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को आप के पदाधिकारियों ने लोकतंत्र की हत्या बताया है। आम आदमी पार्टी के काशीपुर जिलाध्यक्ष सुभाष व्यापारी व रुद्रपुर जिलाध्यक्ष जसपाल सिंह ने प्रेसवार्ता कर कहा कि ईडी द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना षड्यंत्र है। उन्होंने कहा कि भारत में कई नेताओं के खिलाफ घोटाले की जांच आज ठंडे बस्ते में डाल दी गई है। जबकि आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से भयभीत केंद्र सरकार के इशारे पर बिना किसी सूबत के यह कार्रवाई की गई है।

Advertisement