Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

साइंटिस्ट ने आईएफएस अफसर से की अभद्रता


देहरादून । होली के दिन उत्तराखंड कैडर के एक आईएफएस अधिकारी से एफआरआई के वैज्ञानिक ने अभद्रता कर दी। मामला इतना बढ़ा की वैज्ञानिक को चौकी ले जाना पड़ गया। कैंट कोतवाली पुलिस के अनुसार, आईएफएस अफसर ने बताया कि होली के दिन उनके पड़ोस में रहने वाले साइंटिस्ट ने शराब के नशे में उनके साथ बदसलूकी की। विरोध करने पर उनके साथ गाली- गलौच की। सूचना पर पुलिस वैज्ञानिक को लेकर पंडितवाड़ी चौकी पहुंची। आरोप है कि साइंटिस्ट ने यहां भी हंगामा किया। आरोप है कि वैज्ञानिक द्वारा पूर्व में भी ऐसी हरकतें की गई हैं। पुलिस ने देररात चालान और जुर्माने के बाद उन्हें छोड़ दिया। उन्हें भविष्य में ऐसा नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई है। उधर, वैज्ञानिक के हंगामे से पूरे दिन एफआरआई में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

You may have missed

Advertisement