Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

रंग लगाने पर लोहे की रॉड से पीट-पीटकर किया अधमरा


काशीपुर. । होली के त्योहार पर रंग का टीका लगाना पिता-पुत्रों को बेहद नागवार गुजरा। आरोप है कि उन्होंने रॉड से पीट पीटकर एक युवक को अधमरा कर दिया। उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास में केस दर्ज कर लिया है। ग्राम जगतपुर सेमलपुरी निवासी सुनील कुमार पुत्र गोपाल सिंह ने कुंडेश्वरी चौकी पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसके भाई रवि सिंह ने पड़ोस में रहने वाले हंसप्रीत सिंह पुत्र तरसेम सिंह को होली पर रंग का टीका लगा दिया। जिसे लेकर हंसप्रीत सिंह ने रवि के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। गाली देने से मना करने पर हंसप्रीत, उसके पिता तरसेम सिंह व उसके रिश्तेदार ग्राम कल्लूवाला थाना रेहड- बिजनौर निवासी बलविंदर सिंह पुत्र भगवान सिंह ने रवि को लोहे की रॉड से हमलाकर उसके सिर व हाथ, मुंह पर बुरी तरह से प्रहार किए। हमलावरों ने जान से मारने की नियत से रवि को पीट पीटकर अधमरा कर दिया। जानकारी होने पर वे मौके पर पहुंचे। रवि को अस्पताल काशीपुर सरकारी ले गये, जहां से उसे नाजुक हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

You may have missed

Advertisement