Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

अभिनेता राजपाल यादव ने की अल्मोड़ावासियों से मतदान की अपील


अल्मोड़ा ।  जनपद में लोकसभा सामान्य निर्वाचन में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के जिला स्तर पर प्रयास जारी हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड के स्टार अभिनेता राजपाल यादव ने जनपद अल्मोड़ा के मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है। अपने वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि बहुत ही शुभ अवसर आया है आपके लिए, हमारे लिए, सबके लिए। होली के साथ-साथ चुनाव का माहौल है और 19 अप्रैल को आप अपने मत का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि हमेशा याद रखिएगा गांव से लेकर शहर तक पुरुषों से लेकर महिलाओं तक आपका एक-एक वोट न सिर्फ उम्मीदवार तय करता है बल्कि आपकी दिशा और दशा तय करता है।  आप सबसे अनुरोध है कि अपने बूथ पर जाकर अपने मत का उपयोग करें।

You may have missed

Advertisement