March 4, 2026

घर में घुसकर मारपीट के मामले में छह पर मुकदमा


रुड़की. । रंजिश के चलते घर में घुसकर मारपीट के आरोप में पुलिस ने तीन महिलाओं सहित कुल छह आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू की है। कुमराडी गांव निवासी शादाब ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 11 फरवरी को दोपहर के समय वह अपनी माता मुजरमिन बेगम के साथ अपने खेत में पॉपुलर के पेड़ लगा रहा था। आरोप है कि तभी आरोपी उसके खेत पर पहुंचे और अभद्रता करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।