बागेश्वर पुलिस ने किया चोरी के सामान के साथ चोर गिरफ्तार
बागेश्वर । दो दिन पूर्व वादी हरीश कोरंगा पुत्र स्व0 लक्ष्म सिहं कोरंगा निवासी शामा सब्जी मण्डी भराडी रोड बागेश्वर ने थाना कोतवाली बागेश्वर में प्रार्थना पत्र दिया जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि दिनांक 25.03.24 को प्रार्थी प्रातः 11.00 बजे अपनी दुकान बंद करके अपने गांव शामा गया थाl दिनांक: 26.03.24 को प्रार्थी अपने घर शामा से दुकान पर वापस पहुंचा तो दुकान के ताले नही थे, अन्दर जाकर देखा तो अन्दर कमरे का सारा सामान बिखरा हुआ था। कमरे से दो लेपटाप और रुपये का वैग व अन्य समाग्री गायब थी ।
दुकान में लगे CCTV कैमरे को चैक किया गया तो देखा कि एक व्यक्ति कमरे व दुकान में दिखाई दे रहा है। CCTV कैमरे में दिखाई दे रहे व्यक्ति के बारे में निजि जानकारी की गई तो उक्त व्यक्ति की पहचान परिवेश खेतवाल S/O जीवन सिहं खेतवाल के रुप में की गयी। वादी द्वारा दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्र के अधार पर थाना कोतवाली बागेश्वर में मुकदमा FIRNO 23/24 धारा 457/380 IPC पंजीकृत किया गया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए CO बागेश्वर के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक महोदय के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु आवश्य़क दिशा निर्देश दिए गए। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक कार्यवाही करते हुए सुरागरसी पतारसी कर CCTV फुटेज चैक कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर दिनांक 27.03.2024 को अभियुक्त परवेश खेतवाल S/O जीवन सिंह खेतवाल R/O कठायतवाड़ा कोतवाली बागेश्वर उम्र 25 वर्ष जो चोरी किये गए ट्रक सूट को पहने हुआ था को आरे बाईपास पुल से कच्ची सड़क के किनारे से गिरफ्तार किया गया
चोरी किए गए सामान को लेकर अभियुक्त कहीं और भागने की फिराक में था पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
बरामदगी माल
अभियुक्त ने चोरी किए गए सामान को बालीघाट शिव मंदिर (रीमा वाली रोड) में एक काले रंग के बैग में छुपाकर रखा गया था। अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी किए गए सामान 02 लैपटॉप काले रंग के(Jeff HCL व अन्य DELL कम्पनी), एक ऐलेक्शा ऐमेजोन काले रंग का, एक काँच का गोल टिफन एक लोवर व एक जैकेट, एक स्टीकर, भारतीय स्टेट बैक के तीन फटे चैक एवं कुल 225/- रु0 के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
