Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

वीकेंड की भीड़ से हरिद्वार के अस्सी फीसदी होटल फुल


हरिद्वार । स्कूलों में परीक्षा संपन्न होने और लगातार तीन दिन अवकाश के चलते हरिद्वार में रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई। बिना किसी स्नान पर्व के बाजारों और गंगा घाटों पर यात्रियों से भरे रहे। हरकी पैड़ी के आसपास के मोती बाजार, बड़ा बाजार, अपर रोड बाजार आदि में यात्रियों की भीड़ रही। हरिद्वार के अस्सी फीसदी होटल यात्रियों से भरे रहे। हरकी पैड़ी के आसपास की पार्किंग वाहनों से खचाखच भरी रही। वाहन पार्किंग में जाने के लिए रोड़ी बेलवाला चौकी के निकट सर्विस रोड पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जिससे जाम की स्थिति भी बनी रही, जाम को खुलवाने और हाईवे पर खड़े वाहनों को हटाने के लिए पुलिस मुस्तैदी के साथ मौके पर डटी दिखी।

Advertisement