Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

गंगनहर पटरी से देसी शराब की 60 पेटी बरामद


हरिद्वार । सिंचाई विभाग के खंडर हो चुके भवन के पास छिपाकर रखी गई साठ पेटी देसी शराब बरामद करते हुए ज्वालापुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि शराब के संबंध में अहम जानकारी मिली है। सीओ ज्वालापुर शांतनु पाराशर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगनहर पटरी पर सिंचाई विभाग के खंडर भवन के पास भारी मात्रा में देसी शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी रमेश तनवार की अगुवाई में पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा, जहां से शराब की साठ पेटियां बरामद की गई

Advertisement