Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

भाजपा ने मुफ्त अनाज देकर लोगों को पंगु बना दिया: कुंजवाल


अल्मोड़ा ।पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने बकसवाड न्याय पंचायत क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारों ने आम जनमानस को परेशान करके रख दिया है एक तरफ आसमान छूती महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। आजादी के बाद आज 75 वर्षों में सबसे अधिक बेरोजगारी हो गई है, रोजगार मिलना कठिन हो गया है। मनरेगा योजना लगभग पूरे उत्तराखंड में बंद हो चुकी है। कुंजवाल ने कहा कि एक तरफ भाजपा ने 5 किलो अनाज मुफ्त देकर लोगों को पंगु बना दिया है उन्होंने कि डॉ मनमोहन सिंह ने भोजन का अधिकार कानून बनाकर 2 रूपया किलो गेहूँ व 3 रूपया किलो चावल सस्ते गल्ले की दुकानों में देने का नियम बनाया। जब से केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई प्रधानमंत्री मोदी ने 5 किलो मुफ्त राशन देने का काम किया, उस राशन की अधिक से अधिक कीमत तेरह रुपया है जिसका बहुत बड़ा ढिंढोरा पीटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में भष्टाचार चरम पर है। उन्होंने एकजुट होकर कांग्रेस के उम्मीदवार प्रदीप टम्टा के चुनाव निशान हाथ के पंजे के सामने वाला बटन दबाकर वोट देने की अपील की। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह मेर, दीवान सतवाल, चन्दन सिंह बिष्ट, पान सिंह बर्गली, रमेश सिंह बिष्ट आदि लोग मौजूद थे।

You may have missed

Advertisement