Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को तय किए मीडिया कॉर्डिनेटर


देहरादून । लोकसभा चुनाव को प्रचार अभियान तेज करने, मीडिया में अपनी बात मजबूती से रखने को कांग्रेस ने हर स्तर पर मीडिया कॉर्डिनेटर तय कर दिए हैं। चुनाव को देखते हुए पार्टी की विचारधारा को प्रचारित प्रसारित करने को मंडल, लोकसभा और जिलेवार मीडिया कॉर्डिनेटर बनाए गए हैं। उत्तराखंड कांग्रेस मीडिया विभाग ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की संस्तुति और उत्तराखंड मीडिया विभाग की नवनियुक्त प्रभारी डॉ चयनिका उनियाल के निर्देशन में मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए गए। मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी ने बताया कि पार्टी की रीति नीति जमीनी स्तर तक पहुंचाने और मीडिया विभाग में बेहतर समन्वय को ऐसा किया गया है। गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी के रूप में लखपत बुटोला को जिम्मेदारी दी गई है। कुमाऊं मंडल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी नीरज तिवारी को दी गई। लोकसभा मीडिया समन्वयक के रूप में अल्मोड़ा में तारू तिवारी, नैनीताल में एडवोकेट कमलेश तिवारी, हरिद्वार में महेश प्रताप राणा, टिहरी में शांति प्रसाद भट्ट, पौड़ी में अद्धैत बहुगुणा को जिम्मेदारी दी गई। जिला स्तर पर भी समन्वयक बनाए गए हैं। अल्मोड़ा से दिनेष पिलखवाल, पिथौरागढ़ से खीमराज जोशी, चम्पावत से अशोक वर्मा, बागेश्वर से हरीश ऐठानी, नैनीताल से मनोज शर्मा, उधम सिंह नगर से अरविन्द आर्य, हरिद्वार से शुभम जोशी, टिहरी से जयवीर सिंह रावत, उत्तरकाशी से पवित्रा राणा, रुद्रप्रयाग से नरेन्द्र सिंह बिष्ट, पौड़ी से लाल सिंह नेगी, चमोली से मनोज रावत और देहरादून से शीशपाल सिंह बिष्ट को जिम्मेदारी दी गई।

You may have missed

Advertisement