Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

दिल्ली से उत्तराखंड घूमने आये युवको की कार गहरी खाई में गिरी, 3 लोगों की मौत, एक घायल

देहरादून ( आखरीआंख समाचार ) धनोल्टी मार्ग पर तंबू धार के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। .स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर शवों को खाई से निकाला और घायल को सेंट मैरी अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह एक कार धनोल्टी से मसूरी की ओर जा रही थी। इस दौरान अचानक अनियंत्रित होकर गाड़ी सड़क से करीब आधे किलोमीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। खाई काफी गहरी होने की वजह से गाड़ी में सवार चार युवकों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि चारों युवक दिल्ली से उत्तराखंड घूमने आये थे। शनिवार सुबह के समय वो धनोल्टी से मसूरी के लिए निकले थे। उसी दौरान तंबू धार के पास गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस 108 एंबुलेंस और फायर सर्विस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। मृतकों और घायल को खाई से बाहर निकाला गया।

You may have missed

Advertisement