Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 11, 2026

अल्मोड़ा सीट से वही सबसे मजबूत उम्मीदवारः रेखा आर्य

अल्मोड़ा ( आखरीआंख समाचार )  महिला सशक्तिकरण और बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्य ने अल्मोड़ा संसदीय सीट से दावेदारी ठोक दी है। उन्होंने कहा कि इस बारे में उनकी बातचीत संगठन के नेताओँ से भी हो गई है। रेखा आर्य ने इस सीट से खुद को भाजपा का सबसे मुफीद उम्मीदवार बताया है। बता दें कि सुरक्षित सीट अल्मोड़ा से बीजेपी के ही अजय टम्टा सांसद हैं। रेखा आर्य ने कहा कि उन्होंने 2014 में भी लोकसभा चुनाव की तैयारी की थी, हालांकि तब कांग्रेस की विधायक रही रेखा आर्य को  टिकट नहीं मिला था। रेखा आर्य ने कहा कि खुफिया रिपोर्ट्स में भी उन्हें ही सबसे मजबूत उम्मीदवार बताया गया है। रेखा आर्य ने कहा कि यदि पार्टी उन्हे चुनाव लड़ने का मौका देती हैं तो वे मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगी और जीतेंगी।
Advertisement