March 26, 2026

विधायक गड़िया ने किया आपदाग्रस्त क्षेत्र का मुआयना


बागेश्वर ।  कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया ने शनिवार को आपदाग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने के निर्देश आपदा प्रबंधन विभाग को दिए। अतिवृष्टि से कपकोट क्षेत्र के गांवों में व्यापक नुकसान हुआ है। शनिवार को विधायक गड़िया ने ग्राम पंचायत गैरखेत के जरगाड़ तोक और सिमार के आसपास हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने फोन से डीएम से वार्ता की। उन्होंने आपदा प्रभावितों को समुचित मुआवजा दिलाने के लिए कहा। कहा कि विधानसभा क्षेत्र में बारिश की निरंतर समीक्षा की जाएगी। प्रशासन प्रभावितों को जल्द राहत पहुंचाने का काम करे। कपकोट आपदा की दृष्टि से अतिसंवेदनशील। इस दौरान मंडल अध्यक्ष भुवन गड़िया, दरवान कपकोटी, कानूनगो त्रिभुवन बोरा, राजेंद्र राठौर, भूपेश फर्त्याल, सोनू कपकोटी, हरीश कपकोटी, गिरीश राम आदि मौजूद रहे।