Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

राहुल गांधी ने फिर कहा- सत्ता में आने पर अग्निवीर योजना बंद करेंगे


चंडीगढ़ । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो अग्निवीर योजना को पूरी तरह से रद्द कर दिया जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत के जवानों को मजदूरों की तरह बना दिया है। सेना अग्निवीर योजना नहीं चाहती है। यह पीएमओ द्वारा बनाई गई योजना है। एक बार कांग्रेस सत्ता में आएगी तो हम इस योजना को पूरी तरह से रद्द कर देंगे।
उन्होंने कहा, भाजपा का कहना है कि शहीद दो तरह के होंगे (एक सामान्य जवान और अधिकारी) जिन्हें पेंशन, शहीद का दर्जा और सभी सुविधाएं मिलेंगी। दूसरी तरफ गरीब परिवार का व्यक्ति जिसे अग्निवीर नाम दिया गया है। अग्निवीरों को न शहीद का दर्जा मिलेगा, न पेंशन, न कैंटीन की सुविधा।
राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा का युवा सेना में चयनित होने पर गर्व महसूस करता है।इसके अलावा राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी किसानों को लेकर भी बयान दिया।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के किसान दिन भर खेतों में काम करते हैं। मोदी सरकार ने आपके अधिकार छीन लिए और अरबपतियों की मदद के लिए भूमि न्यायाधिकरण विधेयक को खत्म कर दिया। फिर तीन कृषि कानून आए, लेकिन सरकार को पीछे हटना पड़ा।
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर 22 अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ करने का आरोप लगाया।
उन्होंने आगे कहा कि चार जून को जब हम सत्ता में आएंगे तो किसानों का कर्ज माफ कर देंगे। जहां तक कृषि ऋण माफी का सवाल है, हम ‘कर्ज माफी’ आयोग लाएंगे।
बता दें कि हरियाणा की दस लोकसभा सीटों पर 25 मई को मतदान होना है।

Advertisement