Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

गैस उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी अनिवार्य

बागेश्वर । जिले में पंजीकृत गैस उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की जानी आवश्यक होगी। इसके लिए गैस एजेंसियों द्वारा ई-केवाईसी करवाई जा रही है। इस आशय की जानकारी देते हुए जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार वर्मन ने बताया कि ई-केवाईसी का कार्य गैस एजेंसियों द्वारा अपने कार्यालय एवं गैस डिलीवरी वाहन के कर्मचारियों के माध्यम से कराया जा रहा है। जिसके लिए उपभोक्ताओं को गैस संयोजन धारक का आधार कार्ड व गैस बुक की आवश्यकता होगी। साथ ही जिस व्यक्ति के नाम पर संयोजन होगा उसकी उपस्थिति आवश्यक है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से शीघ्र अपने गैस संयोजन की ई-केवाईसी कराने को कहा है। इसके अतिरिक्त उपभोक्ता इंडियन ऑयल वन एप में भी ई केवाईसी कर सकते हैं।

Advertisement