Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 26, 2026

मतगणना को 112 कार्मिकों का रेंडमाइजेशन

बागेश्वर । जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल की उपस्थिति में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 अंतर्गत आगामी 04 जून को होने वाली मतगणना के सफल सम्पदान हेतु मतगणना कार्मिकों का कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में रेंडमाइजेशन किया गया। जिसमें 34 मतगणना सुपरवाइजर एवं 36 मतगणना सहायक तथा 42 माइक्रो ऑब्जर्वर कुल 112 कार्मिकों का रेंडमाइजेशन किया गया।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी,अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, उपजिलाधिकारी मोनिका,अनुराग आर्या, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राहुल उपस्थित रहे।

Advertisement