Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

बागेश्वर में जोशीगांव के लोगों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन


बागेश्वर ।   भाटनीकोट से मंडलसेरा भागीरथी तक बनी सिंचाई नहर में पानी नहीं आने से जोशीगांव के लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई है। नाराज लोग शनिवार को सिंचाई विभाग के कार्यालय में धमक गए। यहां जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। विभाग पर गांव की उपेक्षा का आरोप लगाया है। जल्द पानी नहीं आने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
जोशीगांव के लोगों का कहना है कि सिंचाई विभाग ने भाटनीकोट से लेकर भागीरथी तक दस किमी लंबी नहर बनाई। नहर से उन्हें लंबे समय से लाभ नहीं मिल रहा है। नहर में पानी सिर्फ घिरौली तक आ रहा है। उनके गांव की जमीन पानी के अभाव में बंजर पड़ गई है। उन्हें बारिश पर निर्भर रहना पड़ रहा है। उनके साथ विभाग सौतेला व्यावहार कर रहा है। उन्होंने विभाग से जल्द पानी देने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर मुख्यमंत्री तक शिकायत लेकर जाएंगे। इतना ही नहीं आंदोलन भी करेंगे। इस मौके पर पूरन सिंह, दिनेश, पुष्पा, राधा देवी, गीता देवी, पूजा कार्की, ममता बिष्ट, मंजू देवी, कमला देवी, जानकी देवी, अंजू बिष्ट, मोहनी देवी समेत 28 लोग मौजूद रहे।

Advertisement