March 25, 2026

श्रमिक उत्पीड़न को लेकर मजदूर संगठन ने की आवाज बुलंद


रुद्रपुर ।   औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक कंपनी से श्रमिकों को निकल जाने के बाद श्रमिकों का आक्रोश बढ़ गया है l जिसको लेकर आप सभी मजदूर संगठनों ने श्रमिकों के पक्ष में आकर अपना समर्थन देना शुरू कर दिया है इसी क्रम में रविवार को रुद्रपुर स्थित गांधी पार्क में विभिन्न मजदूर संगठनों की ओर से मजदूर महापंचायत का आयोजन किया गया है l जहां सैकड़ो की संख्या में श्रमिकों ने शामिल होकर कंपनी प्रबंधकों के खिलाफ और श्रम विभाग पर कंपनियों से मिली भगत कर श्रमिकों के अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाते हुए एक स्वर में आवाज बुलंद की है l महा पंचायत में श्रमिकों है वेतन वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर एकजुट हुए हैं वहीं महापंचायत में समर्थन देने के लिए कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने भी पहुंचकर श्रमिकों को अपना समर्थन दिया है उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में श्रमिकों का उत्पीड़न चरम सीमा पर पहुंच गया है उनके हक की लड़ाई के लिए श्रम विभाग भी आगे नहीं आ पा रहा है उन्होंने कहा कि कंपनी प्रबंधकों के डर के आगे अधिकारी भी काम करने को मजबूर है महानगर अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि श्रमिकों के साथ हो रहे अन्याय की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी उनके साथ है l