Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

गरुड़ के रिठाड़ गाँव मे सोलर लाईट चोरी


बागेश्वर गरुड़ । विकास खण्ड गरुड़ के रनकुडी ग्रामपंचायत के राजस्व ग्राम रिठाड़ में कल रात कुछ अराजक तत्वों द्वारा गाँव के मुख्य मार्ग पर अभी हाल ही में लगी सोलर लाइट को पोल सहित उखाड़ कर ले जाने का मामला सामने आया है।
ग्रामीणों ने बताया कि वह सोलर लाईट कल सायं काल तक जल रही थी।
थोड़ा अंधेरा होते ही कुछ अराजक तत्वों द्वारा उसे उखाड़ कर ले जाया गया।
यह सोलर लाईट न केवल रिठाड़ गाँव के दो मुख्य रास्तो को कवर करती थी बल्कि सरोली भतड़िया सहित अन्य गावो के लिए भी रात के समय एक वरदान साबित होती थी। नदी का किनारा होने से यहाँ पर अक्सर बाघ का डर अंधेरा होने पर हमेशा बरकरार रहता है।
ग्राम प्रधान सहित अन्य ग्रामीणों ने इस सोलर लाईट का तत्काल पता लगाएं जाने व उपद्रवियों को भी तुरंत दण्डित किये जाने की मांग प्रशासन से की हैं।
उन्होंने कहा हैं कि यदि तत्काल इसका पता लगाकर इसे उसी स्थान पर नही लगाया जाता हैं तो फिर इसपर एफआईआर की जाएगी।
साथ ही मांग की हैं कि ये सभी प्रकाश व्यवस्था केवल गाँव के किनारे के मुख्य मार्गो के लिए की जाती हैं। ताकि ग्रामीणों को रात में जंगली जानवरों के भय से मुक्ति मिल सके। लेकिन प्रायः यह देखने मे आ रहा हैं कि इसे सभी लोग अपने आँगन में लगाकर व्यक्तिगत इस्तेमाल कर रहे है।

You may have missed

Advertisement