Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

बागेश्वर पुलिस ने 6 पेटी (72 बोतल) अवैध शराब के साथ किया 1 गिरफ्तार

बागेश्वर । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी बागेश्वर श्री अंकित कंडारी के पर्यवेक्षण में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है जिसमें अवैध शराब, चरस व स्मैक की तस्करी करने वालों के विरुद्व कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांकः 24-06-2024 को प्रभारी SOG के नेतृत्व में SOG/ANTF पुलिस टीम द्वारा थाना कपकोट क्षेत्रान्तर्गत पतारसी/सुरागरसी व चैकिंग के दौरान मुखबीर की सूचना पर चौडास्थल से करीब 10-12 KM आगे तरसाल, पतियासाल में अभियुक्त की दुकान से 06 पेटी (72 बोतल) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गयी। जिसमें 04 पेटी MC DOWELLS NO 1 CELEBRETIONS SELECT XXX RUM , 02 पेटी MC DOWELLS NO 1 SELECT WHISKY ORIGINAL थी।
*
उक्त सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुध्द थाना कपकोट में मु0 FIR N0-21/2024 अन्तर्गत धारा 60(1)आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त लाल सिंह टाकुली उर्फ पप्पू पुत्र आन सिंह टाकुली निवासी- ग्राम तरसाल, पतियासाल, थाना- कपकोट, जनपद बागेश्वर, उम्र-35 वर्ष हैं ।

पुलिस ने कहा कि नशा तस्करों के विरुद्व जनपद पुलिस का चैकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

पुलिस टीम में उ0नि0श्री प्रहलाद सिंह , रमेश सिंह, आरक्षी भुवन बोरा, आरक्षी संतोष सिंह, आरक्षी चालक राजेन्द्र कुमार आदि रहे।

Advertisement