Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

गरुड़ में सिंचाई के पानी के लिए बंड के ग्रामीणों का डीएम कार्यालय में प्रदर्शन  


बागेश्वर गरुड़ ।  गरुड़ के कनस्यारी नहर बंद होने पर बंड गांव के लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। नाराज ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द नहर में पानी चलाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों की अनदेखी की गई तो वह आंदोलन शुरू कर देंगे। इस मौके पर किशन सिंह, कैलाश चंद्र तिवारी, शंकर सिंह, उमेद सिंह, बहादुर सिंह, पूरन रावत, कमला, दीपा समेत 25 लोग मौजूद रहे।
जल जीवन मशन योजना की भी जांच की मांग
 बंड के लोगों ने जल जीवन मिशन योजना की भी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार ने कुछ अपने लोगों को पानी देने के लिए काम किया है। गांव में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर ग्रामीणों को पीने का पानी उपलब्ध कराने की मांग की है।

Advertisement