April 30, 2026

श्रमिकों ने मांगों को लेकर गांधी पार्क में किया प्रदर्शन


रुद्रपुर ।  लुकास टीवीएस मजदूर संघ के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर श्रमिकों ने रविवार को गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन किया। श्रमिकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल गांधी पार्क में 117 दिन से जारी है। लोकसभा चुनाव के चलते आंदोलन को रोकना पड़ा था। संगठन के महामंत्री बसन्त गोस्वामी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के चलते संगठन को हड़ताल से उठने के लिए प्रशासन ने मांगे पूरी कराने के लिए अश्वासन दिए थे। इसके बावजूद उनकी मांगे पूरी नहीं की गई। इससे संगठन को फिर से हड़ताल करने को बाध्य होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी मांगों और समस्याओं समाधान न होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर संगठन अध्यक्ष मनोहर सिंह, हरीश चन्द्र सिंह, राजेश चन्द्र, हरीश राणा, राजेश शर्मा, नन्दन सिंह बोरा, ललित कुमार, प्रदीप कुमार, मातवर सिंह, हरीश चन्द्र, आनन्द जनोटी, धन सिंह, विरेन्द्र सिंह, नवीन सिंह, विनोद सिंह, दीपक सिंह, महावीर सिंह, मनोज शर्मा व बलवन्त सिंह आदि मौजूद रहे।