Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 29, 2026

कौसानी में राष्ट्रीय साइकिल प्रतियोगिता शुरू , 80 साइकिलिस्ट कर रहे प्रतिभाग


बागेश्वर कौसानी ।  हिमालयन पर्यावरण जल स्रोत एंव पर्वतीय शिक्षा संस्था (हितैशी) के तत्वावधान में यहां राष्ट्रीय स्तरीय की साइकिल रेस प्रतियोगिता शुरू हुई। एसडीएम जितेंद्र वर्मा, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष बबलू नेगी ने प्रतिभागियों को झंडी दिखाकर रवाना किया। तीन किमी लंबी इस रेस में देशभर के 80 साइकिल सवारों ने भाग लिया। ग्रामीणों ने भी उनका उत्साहवर्धन किया। लोक गायिका ने भी अपने फन का जादू बिखेरा। कौलाग ट्रेल में शनिवार को हुए कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए एसडीएम वर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से यहां पर्यटक व्यवसाय पर चार चांद लगेंगे। देशभर के साइक्लिस्ट यहां आए हैं। उन्हें यहां की वादियेां खूब भा रही हैं। इस तरह के आयोजन से क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा। इसके बाद साइकिल रैली शुरू हुई। इसमें महिला पुरुष समेत 80 लोगों ने भाग लिया। सरपंच माया देवी ने कहा कि इस तरह का आयोजन हमारे क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने हर साल इस तरह के आयोजन करने का सुझाव भी रखा। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष बबलू नेगी ने संस्था की पहल का स्वागत किया। आयोजक संस्था के सचिव डॉ किशन सिंह राना ने बताया कि पहले दिन तीन वर्गों में रेस हुई। रविवार को 45 किमी की मैराथन रेस होगी। दोनों ही प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। यहां पर कृष्ण सिंह, त्रिलोक बुटोला, अर्जुन राणा, माया देवी, अर्जुन सिंह चिलवाल आदि मौजूद रहे।

इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गायिका कोक स्टीडिओ फेम स्टार कमला देवी ने बैर, भगनौल, हुड़किया बौल तथा जागर विधा से साइक्लिस्टों का मन मोहा। और स्थानीय कलाकर रजनी बोरा ने दर्शकों को अपने बेहद आकर्षक नृत्य से झूमने व नाचने पर मंत्रमुग्ध कर दिया।

कल 45 किमी की रेस कौसानीसे शांति नगर , गरुड़ ,द्योनाई, रिठाड़ , सरोली, भतड़िया होते हुए कौसानी में पुरुस्कार वितरण के साथ सम्पन्न होगी।

You may have missed

Advertisement