Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 29, 2026

मोरी में कौल महाराज मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में उमड़े श्रद्धालु


उत्तरकाशी ।  विकासखण्ड के नुराणू गांव में कौल केदारी महाराज के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में रविवार को श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं ने कौल महाराज से क्षेत्र कि सुख समृद्धि, खुशहाली की मन्नतें मांगी। नुराणू गांव में कौल केदारी महाराज के पुनः निर्माण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में देव डोलियों सहित मोरी विकासखंड के ग्रामीणों और हिमाचल प्रदेश के लोगों ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया। वहीं एक दूसरे को महाराज के भव्य मंदिर निर्माण की बधाईयां दी। हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटा नुराणू गांव सिंकतुर पट्टी में पड़ता है। कौल केदारी महाराज का मुख्य थान सालरा गांव में है, जहां प्राचीन काल से बना मन्दिर है।

You may have missed

Advertisement