Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू ने तलाड़ की महिलाओं को उपलब्ध करवाई सिलाई मशीन


अल्मोड़ा ।  पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक के द्वारा विधानसभा अल्मोड़ा की ग्राम सभाओं में लगातार चौपाल आयोजित कर समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किये जाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके तहत मंगलवार को बिट्टू कर्नाटक एवं वरिष्ठ रंगकर्मी व स्नेह प्रवाह की संयोजिका जया पाण्डे ने संयुक्त रूप से विकासखंड हवालबाग के ग्राम तलाड़ की महिलाओं के समूह को सिलाई मशीन उपलब्ध कराई। इस अवसर पर कर्नाटक ने  कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं स्वावलंबी बन कर अपने परिवार के लिए जीविकोपार्जन कर आर्थिक रूप से मजबूत बन सके। अतः ऐसे समूह अन्य ग्रामों में भी बनाए जाएंगे ताकि अधिकांश महिलाओं को स्वरोजगार प्राप्त हो सके। वरिष्ठ रंगकर्मी एवं स्नेह प्रवाह की संस्थापक जया पांडे ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य उनके द्वारा लगातार किए जाते रहेंगे जिससे महिलाओं में जागृति आए और महिलाएं आत्मनिर्भर बने एवं प्रगति के पद पर अग्रसर हों यही सोच स्नेह प्रवाह की है, उन्होंने उपासना त्रिपाठी एवं रोहित त्रिपाठी का सहयोग हेतु विशेष आभार व्यक्त किया। यहाँ कार्यक्रम में दिनेश कुमार, आशा देवी, आइशा आर्य, नीमा देवी, पुष्पा देवी, देवेन्द्र कर्नाटक, दीपक पोखरिया, बीरेन्द्र कार्की, रश्मि काण्डपाल, आशा मेहता, किरन परगाई आदि मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement