March 15, 2026

कल 8 जुलाई को भी बंद रहेंगे जिले के विद्यालय, क्या जून के बदले जुलाई में नही हो सकती छुट्टियां

बागेश्वर। सोमवार को भी स्कूल बंद रहेंगे। भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए डीएम अनुराधा पाल ने आठ जुलाई को भी जिले के कक्षा एक से 12 तक के सभी सरकारी अर्द्ध सरकारी और निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्र में अवकाश घोषित किया है। मौसम विभाग ने सोमवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

वर्षा के सीजन में हमे यह बार 2 देखने को मिलता हैं कि आये दिन विद्यालय बंद रहते हैं। जो कि किसी आपदा से बचने के लिये शासन प्रशासन की पूर्व तैयारी रहती हैं।

लेकिन जनमानस में अब यह बड़ा सवाल उठने लगा है कि क्या उत्तराखंड में विद्यार्थियों को जून माह की बजाए जुलाई महीने में क्यों न छुट्टियां दे दी जाए।

क्यों कि पहाड़ में गर्मी का मौसम आमतौर पर उतना विकराल नही होता हैं जितना कि यहाँ का वर्षाकाल ।