Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 21, 2026

देहरादून में चकराता की महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म


देहरादून । श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। चकराता क्षेत्र की डोंडा गांव निवासी महिला ने सिजेरियन डिलीवरी के द्वारा तीनों स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है। तीन बच्चों को एक साथ जन्म देने का चकराता क्षेत्र में यह पहला मामला बताया गया है। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रेरक मित्तल ने माता पिता व परिवारजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बताया कि स्त्री एवं प्रसूती रोग विभाग में सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। नवजात बच्चों के पिता सशस्त्र सीमा बल में हवलदार के पद पर तैनात हैं। जैसे ही उन्हें अपनी पत्नी के सुरक्षित प्रसव की सूचना मिली तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वे तुरन्त छुट्टी लेकर अस्पताल पहुंचे। महिला गांव में ही रहती हैं। शुक्रवार को उन्हें प्रसव पीडा हुई। परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के कुशल डॉक्टरों ने सफल सिजेरियन डिलीवरी करवाई। इसके बाद महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया, इसमें एक बच्चा एवं दो बच्चियां शामिल है। महिला की यह पहली डिलीवरी है। तीन बच्चों को जन्म देने के बाद परिवार सहित पूरे गांव में खुशी का माहौल है। परिजनों ने जानकारी दी कि डिलीवरी के बाद तीनों बच्चे व मां पूरी तरह स्वस्थ हैं।

Advertisement