Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

गरुड़ में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर लाहुरघाटी के लोग आंदोलित, सुनने वाला कोई नहीं


बागेश्वर । लाहुरघाटी के लोगों का अनिश्चितकालीन धरना बारहवें दिन जारी रहा। लोग सुराग-भगदानू मोटरमार्ग निर्माण, पर्यटक स्थल पांडुस्थल को ट्रैक मार्ग से जोड़ना एवं सुंदरीकरण, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जखेड़ा का उच्चीकरण, सुराग सड़क का मुआवजा, सुराग से सिमगड़ी तक डामरीकरण एवं नाली निर्माण की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। ग्रामीणों ने नारेबाजी कर सरकार पर लाहुर घाटी की अनदेखी का आरोप लगाया।जखेड़ा के डाकघट में वर्षा के बीच आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें चुनाव के समय झूठे आश्वासन दिए गए। लेकिन उसके बाद कोई लाहुरघाटी की ओर देखने तक नहीं आया। इससे वे अपने को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती, वे आंदोलन जारी रखेंगे।इस दौरान सुराग की ग्राम प्रधान चंपा, सचिव आनंद सिंह कुंवर, पदम राम, गोपाल राम, राम चंद्र, मोहन राम, महेश सिंह, रघुवीर सिंह, विक्रम सिंह, रूप सिंह, धीरज जोशी, नंदन सिंह, आनंद सिंह, दरबान सिंह, बलवंत सिंह, मोहन सिंह, शंकर राम, भुवन सिंह, अनिल सिंह, रतन लाल, पूरन सिंह, खिलाप सिंह, पान सिंह, भुवन चंद्र जोशी, दयाल राम, नंदन कुमार आदि मौजूद रहे।

Advertisement