Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

भालू के हमले में घायल व्यक्ति को लगे 70 टांके 

रुद्रप्रयाग ( आखरीआंख समाचार )  बांगर क्षेत्र में भालू के आतंक से ग्रामीण जनता खासे परेशान है। वन विभाग को सूचना देने पर भी कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है। ऐसे में ग्रामीणों में विभाग के खिलाफ आक्रोश बना हुआ है।
जिला पंचायत सदस्य महावीर पंवार ने बताया कि बांगर क्षेत्र में भालू के आतंक से ग्रामीण जनता दयशत में जीवन यापन करने को मजबूर है। बताया कि आये दिन भालू के हमले में ग्रामीण घायल हो रहे हैं, जिस कारण ग्रामीणों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। विगत दिनों जखवाड़ी-बांगर के पूर्व प्रधान दीवान सिंह पर भालू ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। पूर्व प्रधान जखवाड़ी से लिस्वाल्टा बांगर जा रहे थे कि लिस्वाल्टा से कुछ ही दूरी पर घात लगाकर बैठे भालू ने अचानक से हमला कर दिया। करीब आधे घंटे तक दोनों में संघर्ष होता रहा और फिर चिखने चिल्लाने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और भालू को भगाया। ग्रामीणों की मदद से पूर्व प्रधान दीवान सिंह को राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय जखोली पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनके शरीर में 70 से अधिक टाँके लगाये हैं। भालू ने पूर्व प्रधान के सिर पर काफी गहरे निशान छोड़े हुए हैं। उन्होंने वन विभाग से घायल व्यक्ति को उचित मुवावजा देने की मांग की।

You may have missed

Advertisement