Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

एसएसपी अल्मोड़ा की कार्यवाही से लगातार नशे के तस्कर आ रहे पुलिस की गिरफ्त में, 19 किलो अवैध गाँजे के साथ फिर 03 युवक को भतरौजखान पुलिस ने किया गिरफ्तार, वाहन सीज

 

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार )  प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने युवाओं मे बढ़ती नशे की प्रवृत्ति एवं मादक पदार्थो की तस्करी को रोकने हेतु चैकिंग अभियान में तीव्रता से कार्यवाही करने के निर्देश के परिणामस्वरुप दिनांक- 14.01.2019 को उ0नि0 मोहन सोन, का0 सतपाल, का0 शेर सिंह द्वारा मोहान बैरियर के पास दौराने चैकिंग वाहन संख्या UK-19-4395 अल्टो k10 को चैक किये जाने पर वाहन में सवार – मो0 आदिल* पुत्र मो0 ताहिर, निवासी संजीवनी हॉस्पिटल खत्याड़ी रामनगर नैनीताल ,  मो शादाब खान पुत्र सरताज़ निवासी- उत्तरी खत्याड़ी रामनगर नैनीताल, – मो0 सलीम पुत्र मो0 अब्दुल रहमान निवासी-ऊट पड़ाव रामनगर के कब्जे से वाहन अल्टो में दो बैगों में से एक बैग से 8.310 किलोग्राम तथा दूसरे बैग से 11.300 किलोग्राम कुल 19 किलो 61 ग्राम गांजा
(कीमत 88,245 रुपये) बरामद कर तीनो अभियुक्त को गिरफ्तार करने के उपरांत थाना भतरौजखान में धारा- 20/22/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर किया गया।
थानाध्यक्ष भतरौजखान ने बताया कि तीनो अभियुक्त सॉफखाल, रसिया महादेव तहसील सल्ट से रामनगर बेचने ले जा रहे थे। चैकिग के दौरान अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है तथा *गांजा परिवहन कर रहे वाहन अल्टो को सीज किया गया है।

Advertisement