Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 14, 2026

लाठीतंत्र का उत्तराखंड की जनता ने दिया जवाब: काजी


हरिद्वार ।  मंगलौर विधानसभा सीट के उपचुनाव में जीत के बाद शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन ने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है। उत्तराखंड में लाठीतंत्र चलाने की जो कोशिश की गई थी, उस लाठीतंत्र का जनता ने जवाब दिया है। रोशनाबाद कलेक्ट्रेट परिसर में उपचुनाव में जीत के बाद शनिवार को काजी निजामुद्दीन ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने विपक्षी पार्टियों से कहा कि लोगों के दिल जीतने की कोशिश करें। बूथ जितने की कोशिश नहीं करें। वर्ना जनता वही जवाब देगी, जो मंगलौर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने दिया है। कहा कि मंगलौर की जनता ने बड़े तंत्र के सामने मुझ पर विश्वास जताया है। इसके लिए मैं जनता का आभारी रहूंगा।

You may have missed

Advertisement