April 27, 2026

अल्मोड़ा के युवराज एवं यथार्थ जोशी का पेटेंट हुआ ग्रांट


अल्मोड़ा. ।  नगर के जोशीखोला निवासी रजनीकांत जोशी एवं चम्पी जोशी के पुत्र युवराज जोशी एवं यथार्थ जोशी का दूसरा पेटेंट ए मेथड फॉर प्रिपरेशन ऑफ़ रिइंफोर्स्ड पेपर स्ट्रक्चर फ्रॉम वेस्ट पेपर ग्रांट हो गया है। इससे पहले विगत वर्ष 27 दिसंबर को इनका पहला पेटेंट ग्रांट हुआ था। दोनों  के पेटेंट का शीर्षक भी यही है पर विधि अलग है। ये पेटेंट द पेटेंट ऑफिस भारत सरकार द्वारा प्रदान किए गए। यह पेटेंट अनुदान आविष्कारकों के प्रौद्योगिकी में विशेष रूप से सुदृढ़ कागज संरचनाओं से संबंधित अद्वितीय योगदान को मान्यता देता है। इस आविष्कार का मुख्य लक्ष्य कचरे के कागज का उपयोग करके एक सुदृढ़ कागज संरचना बनाना है। कागज को सुदृढ़ करके यह अधिक मजबूत, टिकाऊ और विभिन्न उपयोगों के लिए उपयुक्त बन जाता है। यह पेटेंट कचरे के कागज की विशेषताओं को बढ़ाने के लिए एक नवीन विधि है, जिससे यह विशेष अनुप्रयोगों के लिए उपयुक्त हो सके। कचरे का कागज आसानी से उपलब्ध और सस्ता होता है। सुदृढ़ कागज कई अनुप्रयोगों में पारंपरिक कागज की जगह ले सकता है। दोनों भाइयों की इस उपलब्धि पर पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने उन्हें एवं उनके माता पिता को बधाईयां प्रेषित करते हुए कहा है कि दोनों भाईयों की मेहनत से आज अल्मोड़ा का नाम विश्व स्तर पर आया है जो हम सब के लिए गर्व की बात है।