April 28, 2026

बस पलटने पर 12 लोगों की हड्डियों में हुआ फ्रैक्चर


हरिद्वार. ।  हरकी पैड़ी के सामने हाईवे पर यूपी रोडवेज की बस पलटने के बाद घायल हुए यात्रियों को जिला अस्पताल ले जाया गया था। इस दौरान 18 यात्रियों के एक्स रे किए गए थे। जिला अस्पताल के तकनीकि अधिकारी ओम बेदी ने बताया कि एक्स रे रिपोर्ट में 12 लोगों की अलग अलग जगह की हड्डी में फ्रैक्चर आया है। उन्होंने बताया कि एक्स रे रिपोर्ट के अनुसार बस पलटने में घायल हुए 12 यात्रियों की पसली, रीड, कंधे और पैर की हडडी में फ्रेक्चर आया है। उन्होंने बताया कि एक यात्री के पैर में पहले से रॉड पड़ी हुई थी जो कि दुर्घटना के बाद मुड़ गयी और दूसरे स्थान से पैर ही हड्डी भी टूट गयी है।