Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

केदार बने ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष


बागेश्वर ।  ग्राम पंचायत बास्ती के ग्राम प्रधान और ब्लॉक कपकोट के अध्यक्ष केदार सिंह महर को जनपद बागेश्वर के ग्राम प्रधान संगठन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। देहरादून में त्रिस्तरीय पंचायत संगठन द्वारा एक राज्य एक चुनाव हेतु किए जा रहे आंदोलन के दौरान ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर संभल के द्वारा इसकी घोषणा की गई।भास्कर सम्मल द्वारा बताया गया कि जनपद बागेश्वर के पूर्ब अध्यक्ष भुवन ऐठानी द्वारा संगठन को समय ना दे पाने के कारण केदार महर को जिलाध्यक्ष घोषित किया है, तांकि ग्राम प्रधान संगठन को मजबूती मिल सके। वर्तमान में देहरादून में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा एक राज्य एक चुनाव के लिए सरकार से मांग की जा रही है और धरना प्रदर्शन चल रहा है। जिस कार्यक्रम में केदार महर को जिला अध्यक्ष का दायित्व दिया गया। जिलाध्यक्ष बनने के बाद केदार महर ने बताया कि ग्राम प्रधानों के हित में जो भी कार्य करना होगा, उसके लिए वो हमेशा तत्पर रहेंगे। ग्राम प्रधानों के साथ किसी भी प्रकार की समस्या बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रदेश संगठन द्वारा प्राप्त आदेशो का भी पालन किया जाएगा।

You may have missed

Advertisement