September 23, 2026

उत्तराखंड की आस्था से खिलवाड़ कर रही भाजपा


बागेश्वर ।  भाजपा लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है। केदारनाथ मंदिर दिल्ली में स्थापित कर देवभूमि का अपमान करने में तुली है, लेकिन कांग्रेस उनके मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी। इसके विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। यह बात यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार ने यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।

परिहार ने कहा कि सरकार एक तरफ चार धाम यात्रा को बढ़ावा देने की बात कर रही है वहीं दूसरी ओर यहां के धामों को महानगरों में शिफ्ट करने की साजिश रच रही है। दुनिया के लोग उत्तरखंड सिर्फ इसलिए आते हैं क्योंकि इसे देवभूमि के नाम से जाता जाता है।

अब सरकार इस पहचान को भी खत्म करने में तुली हुई है। यह भाजपा के धार्मिक भ्रष्टाचार का एक नमूना नजर आता हैं।

इस मौके पर कवि जोशी, सुनील पांडे, संजय चनियाल आदि मौजूद रहे।