Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 2 घायल


अल्मोड़ा ।  शेराघाट के पास गुरुवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस और स्थानीय लोग पहुंच गए। कार में सवार पिथौरागढ़ के दो लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे एक कार अल्मोड़ा से बनकोट पिथौरागढ़ की ओर जा रही थी। शेराघाट के पास चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया। देखते ही देखते कार खाई में गिर गई। सूचना पर आसपास के लोगों के साथ पुलिस ने रेस्क्यू शुरू कर दिया। कार सवार धीरज सिंह बनकोटी पुत्र रतन सिंह बनकोटी और अजय बनकोटी पुत्र किशन बनकोटी निवासी बनकोट जिला पिथौरागढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए। शेराघाट में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बेस अस्पताल अल्मोड़ा रेफर किया गया। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है।

You may have missed

Advertisement