Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

गुलदार ने इंटरमीडिएट के छात्र को बनाया निवाला, क्रिकेट खेलकर लौट रहा था घर

देवप्रयाग । गुलदार के हमले में एक किशोर की मौत हो गई। देवप्रयाग में गुलदार ने इंटरमीडिएट के छात्र को निवाला बना लिया। किशोर का क्षत-विक्षत शव कई घंटे की खोजबीन के बाद घटनास्थल से काफी दूरी पर देर रात स्थानीय लोगों और वन विभाग की टीम ने बरामद किया।

देवप्रयाग निवासी बलवंत सिंह चौहान का बेटा अनुराग गुरुवार की रात देवप्रयाग डिग्री कॉलेज में क्रिकेट खेलने गया था। जब वह करीब सात बजे खेलकर लौट रहा था, तो अचानक घात लगाकर बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर भी गुलदार ने उसे नहीं छोड़ा। सूचना पर स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम के साथ स्थानीय लोग कई घंटों तक खोजबीन की। देर रात वन विभाग और पुलिस की टीम को किशोर का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। वहीं देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी ने सुबह चार बजे घटनास्थल पर पहुंचकर गुलदार को तत्काल पकड़ने के निर्देश दिए। विधायक ने बताया कि गुलदार को सुबह साढ़े पांच बजे के करीब पिंजरे में कैद कर दिया गया है।

You may have missed

Advertisement