Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

उत्तराखंड के नौ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट


देहरादून ।  उत्तराखंड के नौ जिलों में मंगलवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं प्रदेश के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अगले पांच दिन इसी तरह का मौसम रहने के आसार है। मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल एवं ऊधमसिंह नगर जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट रखा गया है। उधर, सोमवार को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। दिन में धूप निकली तो तापमान में इजाफा हो गया। दून में तापमान 35.2, पंतनगर में 35.6, मुक्तेश्वर में 22.8 , नई टिहरी में 26.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Advertisement