एनएसयूआइ के छात्र संगठन अध्यक्ष राहुल कुमार सहित 6 छात्रों को जेल भेजने पर कांग्रेस का धरना, आमरण अनशन की चेतावनी
बागेश्वर । बागेश्वर के बीडी पांडे परिसर में कल 29 जुलाई को एबीवीपी और एनएसयूआइ छात्रों के बीच आपसी झगड़ा हो गया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं और एनएसयूआइ कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में मारपीट और गाली गलौज करने पर तहरीर दी गई। जिस पर पुलिस द्वारा तुरंत एवीबीपी की तरहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एनएसयूआई के 8 छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एनएसयूआइ के छात्र संगठन अध्यक्ष राहुल कुमार सहित 6 छात्रों को जेल भेज दिया। जिस पर अब जिला कांग्रेस कमेटी, एनएसयूआइ छात्र और उनके परिजनों में कड़ा आक्रोश जताया है। कांग्रेस संगठन महामंत्री कवि जोशी ने कहा है कि पुलिस द्वारा सत्ता के दबाव में आकर एक तरफा फैसला किया गया है। पुलिस के इस फैसले पर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा की महाविद्यालय परिसर ने संघ का कार्यक्रम बिना अनुमति के चल रहा था छात्र कार्यक्रम के बिना अनुमति चलने पर उसकी जानकारी लेने गए थे। पर उनके साथ बुरा व्यवहार किया गया। उनके साथ मारपीट की गई। फिर दोनों पक्षों में मारपीट हुई लेकिन कार्यवाही केवल छात्र संघ के अध्यक्ष और एनएसयूआइ के कार्यकर्ताओं पर ही। उन्होंने कहा कि कल तक एवीबीपी के छात्रों पर भी मुकदमा दर्ज नही किया गया तो समस्त छात्रों के परिजनों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और एनएसयूआई छात्रों द्वारा एसपी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक पक्ष की तहरीर पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है। वही दूसरे पक्ष की तहरीर पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। जो निंदनीय है उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार जिले में एक तरफा कार्यवाही कर रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
