Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 3, 2026

गरुड के बन्ड में और खेत में काम करते समय दो महिलाओं को सांप ने डसा


बागेश्वर ।  जिले में सर्पदंश की घटनाएं भी लगातार बढ़ रही हैं। शनिवार को खेत में काम करते समय दो महिलाओं को सांप ने डस लिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां दोनों के हालत में सुधार हो रहा है। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार 40 साल की चंपा देवी पत्नी चंचल राम निवासी भयूं कपकोट खेत में काम कर रही थी। इसी बीच उसे सांप ने डस लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया। इसी तरह 37 साल की मुन्नी देवी पत्नी सुंदर सिंह निवासी बंड अपने जानवरों के लिए घास काटने के लिए खेत में गई थी। इसी दौरान उसे भी सांप ले डस लिया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां दोनों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

Advertisement