Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 22, 2026

बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा सुनिश्चित करे केंद्र सरकार: हरीश रावत


देहरादून ।  बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने सम्पर्कों का इस्तेमाल कर हिंदुओं की रक्षा सुनिश्चित करे।हरीश रावत ने कहा कि बांग्लादेश में अवामी लीग के नेताओं और उनकी संपत्तियों को नुकसान के बाद सबसे अधिक नुकसान हिंदुओं को पहुंचाया जा रहा है। हिंदुओं के साथ अत्याचार हो रहा है। उनको मारा जा रहा है। उनकी संपत्तियों को जलाया जा रहा है। उनके विश्वास के केंद्रों और धर्म स्थलों को तोड़ा फोड़ा जा रहा है। कहा कि अमेरिका जो दुनिया भर में मानवाधिकार का पैगंबर बनकर पुलिसिंग करता रहता है, बांग्लादेश के हालात पर उसने भी आंखें मूंद रखी हैं। केंद्र सरकार इन पूरे हालात पर अमेरिका, ब्रिटेन जैसे देशों से अपनी दोस्ती का इस्तेमाल करे।

Advertisement