April 23, 2026

मनरेगा की मजदूरी 600 रूपए की जाए


ऋषिकेश ।  संयुक्त किसान मोर्चा ने पीएम नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा। किसानों ने मनरेगा की मजदूरी 600 रूपए प्रतिदिन करने सहित विभिन्न मांगें की। शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा डोईवाला से जुड़े किसानों ने एसडीएम के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा। उन्हेंने कहा कि विभिन्न मांगों को लेकर किसान लंबे समय से आवाज उठाते रहे हैं। किसानों ने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार फसलों की खरीद पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी दी जाए, किसान और खेत मजदूर का कर्ज, किसान आत्महत्या और संकट पूर्ण पलायन से मुक्ति के लिए समावेशी कर्ज माफी योजना बनाई जाए। उर्वरक बीज, कीटनाशक, बिजली, सिंचाई, मशीनरी स्पेयर पार्ट आदि पर जीएसटी हटाई जाए। किसान आंदोलन में हुए शहीद किसानों को शाहिद का दर्जा देते हुए उचित मुआवजा दिया जाए। किसान आंदोलन के दौरान लगाए गए फर्जी मुकदमा को हटाया जाए। मनरेगा की मजदूरी बढ़ाकर 600 प्रतिदिन की जाए। मौके पर बलवीर सिंह, उम्मेद बोरा, जितेंद्र कुमार, प्रदीप पांडे, हरदयाल सिंह, गुरु चरण सिंह, खेम सिंह पाल, करतार सिंह, रणवीर सिंह चौहान, हरेंद्र बलिया, याकूब अली, मनोज नौटियाल, सुरेंद्र सिंह, संजीत सिंह, अतर सिंह, अवतार सिंह, राजपाल लोधी, गुरदीप सिंह, करनैल सिंह आदि उपस्थित रहे।