September 20, 2024

जल संस्थान कर्मचारी संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन


देहरादून ।  उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन शुक्रवार को नेहरू कालोनी संगठन भवन में किया गया। संजय जोशी प्रदेश अध्यक्ष और श्याम सिंह नेगी महामंत्री चुने गए। नई कार्यकारिणी ने पेयजल के राजकीयकरण की लड़ाई को तेज किए जाने पर जोर दिया। नेहरू कालोनी में हुई आम सभा में प्रदेश और मंडल कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव अधिकारी कोमल सिंह चौहान, विनोद सिंह, संदीप की देखरेख में चुनाव संपन्न हुए। संयोजक रमेश बिंजोला, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामचंद्र सेमवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप मल्होत्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश राम, कोषाध्यक्ष लाल सिंह रौतेला, संयुक्त मंत्री सतीश पार्चा, शिव मोहन, संगठन मंत्री शिवप्रसाद शर्मा, गणेश सिंह, प्रचार मंत्री शकुंभरी रावत, प्रेम सिंह नेगी, मीडिया प्रभारी जीवनंद भट्ट, कार्यालय सचिव डीपी भद्री, बलवंत सिंह निर्वाचित हुए।  व गढ़वाल मण्डल अध्यक्ष पद प्रवीण सैनी, उपाध्यक्ष रमेश चंद शर्मा, सम्पूर्ण सिंह गुसाईं, महामंत्री शिशुपाल सिंह रावत, कोषाध्यक्ष चतर सिंह चौहान, संयुक्त मंत्री दीवान सिंह चौहान, भूपेंद्र सिंह, संगठन मंत्री जितेंद्र राजभर, राजकुमार अग्रवाल, कार्यालय सचिव धन सिंह चौहान, भुवनेश्वर सिंह सैनी, प्रचार मंत्री कांता देवी, सरिता नेगी, मीडिया प्रभारी प्रेम सिंह रावत निर्विरोध निर्वाचित हुए।
जल संस्थान संगठन भवन का शिलान्यास
नेहरू कालोनी में शुक्रवार को ही नए संगठन भवन का भी शिलान्यास किया गया। मुख्य महाप्रबंधक नीलिमा गर्ग और महाप्रबंधक डीके सिंह ने शिलान्यास किया। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता आशीष भट्ट, सहायक अभियंता हिमांशु नौटियाल, कनिष्ठ अभियंता साने आलम मौजूद रहे।