Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 14, 2026

बागेश्वर में खुखरी दिखाकर लोगो को डराने वाला गिरफ्तार, पुलिस को नही दिखा पाया लायसेंस

बागेश्वर । 112 के माध्यम से कॉलर जीवन सिंह पुत्र स्व श्री दीवान सिंह ने बताया कि नरेन्द्र सिंह उर्फ राजा मेरी मां से बेवजह मारपीट पर उतारू होने व खुकुरी दिखाकर डराने की सूचना थाना झिरौली को दी गयी। थाना झिरौली टीम मौके पर पहुची तो कॉलर द्वारा बताया गया कि नरेन्द्र सिंह उर्फ राजा मेरे ताऊ का लड़का है जो आये दिन लोगों को खुकरी दिखाकर डराता रहता है व मारपीट को उतारू रहता है। मौके पर अभियुक्त के पास से खुखरी बरामद कर पुलिस द्वारा खुकुरी को रखने का लायसेंस तलब किया तो वह लायसेंस दिखाने से कासिर रहा। पुलिस द्वारा खुखरी को अपने कब्जे में लिया गया। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री अक्षय प्रहलाद कोण्डे के आदेशानुसार पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर श्री अंकित कण्डारी के पर्यवेक्षण में मामले की गम्भीरता देखते हुए तहरीर के आधार पर थाना झिरौली में मुकदमा FIR no.08/2024 धारा 04/25 शस्त्र अधिनियम बनाम नरेन्द्र सिंह उर्फ राजा पंजीकृत करते हुए अभियुक्त नरेन्द्र सिंह उर्फ राजा को ग्राम- करालापालडी से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

You may have missed

Advertisement