Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 26, 2026

उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, इन 3 जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ


देहरादून ।  उत्तराखंड में एकबार फिर भारी बारिश कहर बरपाने पर आमादा है। बीते 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में जोरदार बारिश देखी गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड में पूरे हफ्ते अच्छी बारिश देखी जाएगी। आईएमडी ने उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में 12 से 15 अगस्त के दौरान हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान देहरादून, टिहरी गढ़वाल, चमोली और बागेश्वर जिलों के विभिन्न हिस्सों में भारी से ज्यादा भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढवाल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिलों के विभिन्न हिस्सों में जोरदार बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जगहों पर भारी बारिश भी देखी जाएगी। भारी बारिश का दौर दूसरे दिन सोमवार को भी जारी रहेगा।
मौसम विभाग का कहना है कि इस हफ्ते पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश देखी जाएगी। उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी बारिश देखी जाएगी। 11 से 17 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। 11 और 14 से 17 अगस्त के दौरान जम्मू-कश्मीर में जबकि 11 से 14 अगस्त के दौरान पश्चिमी राजस्थान में, 11 को पंजाब में और 11 से 15 अगस्त के दौरान हरियाणा-चंडीगढ़ में झमाझम बारिश देखी जाएगी।

Advertisement