March 31, 2026

नर्स हत्याकांड की सीबीआई जांच और परिजनों को 1 करोड़ का मिले मुआवजाःअरविंद यादव


काशीपुर । रूद्रपुर में नर्स हत्याकांड को लेकर समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव ने उत्तराखंड की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किये। उन्होंने कहा है कि सरकार में कानून व्यवस्था बुरे हाल में है। कहा कि इस हत्याकांड प्रकरण से प्रदेश में भय का महौल है। बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। कहा कि सरकार को तुरंत इस मामले की सीबीआई जांच करानी चाहिए और दोषियों को सख्त सजा देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नर्स के परिवार को सरकार तुरंत 1 करोड़ का मुआवजा दे। कहा कि जिस तरह यूपी में पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने महिला सुरक्षा के लिये 1090 वुमन हेल्पलाइन चलाई थी, उसी तरह यहां कोई अलग से व्यवस्था होनी चाहिए।