Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 26, 2026

मोदी सरकार का यू टर्न :लेटरल एंट्री का फैसला लिया वापस, यूपीएससी को भी भेजा पत्र


नईदिल्ली । यूपीएससी में लेटरल एंट्री और इसमें रिजर्वेशन नहीं दिए जाने के विरोध के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. केंद्र की मोदी सरकार ने इसको लेकर एक बड़ा एक्शन लिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश के बाद अब भर्ती का विज्ञापन कैंसिल करने का आदेश दे दिया गया है. बता दें कि इसको लेकर विपक्ष के साथ ही सरकार के सहयोगी दल भी लगातार विरोध कर रहे थे. बता दें कि लेटरल एंट्री के जरिए सीनियर ब्यूरोक्रेसी में एक्सपर्ट्स की नियुक्ति वाली व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे थे. दरअसल यूपीएससी ने लेटरल एंट्री से केंद्र में वरिष्ठ नौकरशाहों की नियुक्ति का एडवरटाइजमेंट दिया. इसको लेकर सत्ता पक्ष के सहयोगी और विपक्ष ने जमकर अपना विरोध जताया.

Advertisement