Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 2, 2026

पीपीआईयूसीडी एवं आईयूसीडी कार्यशाला हुई आयोजित


अल्मोड़ा।  जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत 20 से 24 अगस्त तक तीन दिवसीय पीपीआईयूसीडी एवं पाँच दिवसीय आईयूसीडी कार्यशाला का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी अल्मोड़ा के निर्देशानुसार किया गया। कार्यशाला में मास्टर प्रशिक्षक डॉ हेमा रावत महिला चिकित्साधिकारी व डॉ हेमलता स्त्री रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा द्वारा प्रतिभागियों को पीपीआईयूसीडी (पोस्ट प्लेसेंटल इंट्रायूटेरिन डिवाइस) एवं आईयूसीडी (इंट्रायूटेराइन कॉन्ट्रासेप्टिव डिवाइस) के उपयोग के अच्छे प्रभावों, लाभों व इंसर्शन विधि जैसे विषयों पर प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में जिले के विकास खंडों से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, नर्सिंग अधिकारी एवं एएनएम द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रशिक्षण उपरान्त सभी प्रतिभागियों को अपने- अपने कार्य क्षेत्रों में महिलाओं को पीपीआईयूसीडी एवं आईयूसीडी उपयोग करने हेतु जागरूक व प्रेरित करने हेतु निर्देशित किया। प्रशिक्षण के समापन दिवस में प्रतिभागियों को डॉ प्रीती पंत बाल रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय, अल्मोड़ा एवं दीपक भट्ट जिला कार्यक्रम प्रबन्धक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अल्मोड़ा द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया।

Advertisement