Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 26, 2026

पोखरी के कौशल बने कारागार अधीक्षक


पिथौरागढ़. । गंगोलीहाट के पोखरी गांव निवासी कौशल कुमार ने पहले प्रयास में पीएसएस परीक्षा उत्तीर्ण की है। कोश्ल का चयन कारागार अधीक्षक पद पर हुआ है। कौशल के पिता स्व. जगदीश प्रसाद बागेश्वर में सब इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत थे। माता मालती देवी गृहिणी है। कौशल की प्रारंभिक शिक्षा बागेश्वर शिशु मंदिर से तथा माध्यमिक की शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय से ग्रहण की। तत्पश्चात श्रीनगर के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीटेक की शिक्षा ग्रहण की। उनके चयन पर क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त की। उन्होंने सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों,दीदी, जीजीजी व मामा डीआर गंगोला को दिया है।

Advertisement