Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 12, 2026

हैंगिंग कर लाया जा रहा खराब हेली केदारनाथ की पहाड़ी पर हुआ ड्राप


रुद्रप्रयाग । केदारनाथ धाम में बीते कई महीनों से तकनीकी रूप से खराब हेलीकॉप्टर को वापस लाते हुए एमआई 17 ने लिंचौली के पास खतरा भांपते हुए पहाड़ी पर ड्राप कर दिया। हालांकि इस घटनाक्रम में खराब हेलीकॉप्टर पूरी तरह नेस्तनाबूत हो गया है किंतु बड़ा हादसा टल गया। एमआई हेलीकॉप्टर और पायलट सभी सुरक्षित है। जबकि पैदल मार्ग में भी किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। केदारनाथ धाम में बीते 24 मई से तकनीकी खराबी आने से लैंड हेलीकॉप्टर को शनिवार एमआई 17 की मदद से गौचर हवाई पट्टी पर लाया जा रहा था। एमआई ने खराब हेली को हैंगिंग करते हुए केदारनाथ से गौचर के लिए उड़ान भरी कि लिंचौली और थारु कैंप के बीच एमआई का बैलेंस बिगड़ने लगा। पायलट ने एमआई को होने वाले संभावित खतरे को भांपते हुए हैंगिंग हेलीकॉप्टर को पहाड़ी के खाली स्थान की तरफ ड्राप कर दिया। जबकि एमआई गौचर लौट आया। इस घटना में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है

Advertisement